प्रिंस विलियम के दौरे पर सैफ अली खान ने साझा की खास बातें, जानें क्या कहा!
सैफ अली खान का प्रिंस ऑफ वेल्स के साथ संवाद
मुंबई, 18 नवंबर। प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस विलियम ने हाल ही में धर्मा प्रोडक्शंस के स्टूडियो का दौरा किया, जिसके बाद अभिनेता सैफ अली खान ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने इसे भारत और ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक सहयोग का एक नया अवसर बताया।
सैफ ने प्रिंस विलियम के साथ हुई चर्चा के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "यह मुलाकात यूके और भारतीय फिल्म उद्योग के बीच सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों पर केंद्रित थी। लंबे समय से, यूके बॉलीवुड के लिए एक पसंदीदा शूटिंग स्थल रहा है। पहले हम कई फिल्में वहां शूट करते थे और अब हम देखेंगे कि हम कैसे मिलकर काम कर सकते हैं। संभवतः यशराज ने हाल ही में एक नया प्रोजेक्ट साइन किया है।"
उन्होंने यह भी बताया कि इस बातचीत में उनके पिता टाइगर पटौदी के इंग्लैंड और भारत में क्रिकेट खेलने के अनुभव पर भी चर्चा हुई। जब मीडिया ने पूछा कि क्या उनके पटौदी परिवार का जिक्र हुआ, तो सैफ ने मजाक में कहा कि इस पर चर्चा हुई थी, लेकिन मैंने तुरंत कहा कि भारत में अब कोई रॉयल सिस्टम नहीं है।"
यह दौरा प्रिंस विलियम की तीन दिवसीय भारत यात्रा का अंतिम चरण था, जो मुख्य रूप से छठे वार्षिक 'अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स' के लिए आयोजित किया गया था। स्टूडियो में प्रिंस विलियम का स्वागत फिल्म निर्माता करण जौहर, सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने किया।
इस अवसर पर ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी और करण जौहर की प्रसिद्ध फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के लोकप्रिय गानों 'बोले चूड़ियां' और 'शावा शावा' पर डांस किया।