परिणीति चोपड़ा की कहानी: कैसे एक मैनेजर बनीं बॉलीवुड की स्टार?
परिणीति चोपड़ा का अद्भुत सफर
मुंबई, 21 अक्टूबर। मनोरंजन उद्योग की चमक-दमक में आमतौर पर सितारों और उनके प्रबंधकों के बीच का संबंध केवल कार्य और शेड्यूलिंग तक सीमित होता है। लेकिन जब वही प्रबंधक किसी फिल्म में नजर आता है, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण हैं।
कहा जाता है कि हम चाहे कितने भी योजनाएँ बना लें, अंततः वही होता है जो हमारी किस्मत में लिखा होता है। परिणीति चोपड़ा इसका एक जीवंत उदाहरण हैं। पहले से ही यह माना जाता था कि वह कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। इसलिए, उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। उनका सपना ब्रिटेन में एक सफल निवेश बैंकर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें भारत लौटने पर मजबूर कर दिया।
22 अक्टूबर को जन्मी परिणीति चोपड़ा ने 17 साल की उम्र में इंग्लैंड की यात्रा की और मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से अपनी डिग्री हासिल की। वह एक बैंक में निवेश सलाहकार बनना चाहती थीं, लेकिन आर्थिक मंदी के कारण उन्हें भारत वापस आना पड़ा।
भारत लौटने के बाद, उन्होंने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के माध्यम से यशराज फिल्म्स के पब्लिक रिलेशंस और मार्केटिंग विभाग में काम करना शुरू किया। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के प्रमोशन के दौरान, उन्होंने अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह जैसे कलाकारों के इंटरव्यू और प्रमोशन का कार्य संभाला। इस दौरान, परिणीति को यह एहसास हुआ कि अभिनय कितना रचनात्मक है। कंपनी के कहने पर, उन्होंने मजाक में एक डमी ऑडिशन दिया, जिसमें उन्होंने फिल्म 'जब वी मेट' के 'गीत' के डायलॉग बोले। जब आदित्य चोपड़ा ने यह ऑडिशन टेप देखा, तो वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत परिणीति को 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' (2011), 'इश्कजादे' (2012) और 'शुद्ध देसी रोमांस' (2013) जैसी फिल्मों का प्रस्ताव दिया।
पीआर का कार्य संभालने के तीन महीने बाद, परिणीति ने फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' (2011) से बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह उनके सह-कलाकार थे। भले ही इन फिल्मों ने अच्छा व्यवसाय नहीं किया, लेकिन परिणीति की अभिनय की काफी सराहना हुई। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर भी खुलासा किया।
एक प्रशंसक के सवाल पर, जब परिणीति से उनकी लेडी क्रश अनुष्का शर्मा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उनके और अनुष्का के बीच एक खास बंधन है। दरअसल, जिस प्रोडक्शन हाउस ने अनुष्का को लॉन्च किया, परिणीति उसी में मार्केटिंग टीम का हिस्सा थीं।
परिणीति ने कहा, "मैं बैंड बाजा बारात के लिए अनुष्का के इंटरव्यू संभालती थी। फिर तीन महीने के अंदर हम 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में सह-कलाकार बन गए। यह बहुत कूल है, है ना?"