टी-10 सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग: एक्टर्स क्रिकेट बैश में दिखा टीवी सितारों का जोश!
एक्टर्स क्रिकेट बैश का धमाकेदार आगाज
मुंबई में टी-10 सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, जिसे एक्टर्स क्रिकेट बैश (एसीबी) के नाम से जाना जाता है, का आयोजन शुरू हो चुका है। इस इवेंट में टीवी और ओटीटी के कई प्रसिद्ध चेहरे शामिल हो रहे हैं।
इस मैच का आनंद लेते हुए अभिनेता वरुण बडोला और मानव गोहिल जैसे कई जाने-माने सितारे नजर आए।
वरुण बडोला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हर साल वे एसीबी का बेसब्री से इंतजार करते हैं और जीत के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
उन्होंने कहा, "हम पहले भी फाइनल में पहुंचे हैं, लेकिन जीत नहीं पाए। इस बार हमारी कोशिश होगी कि हम फाइनल में जीत हासिल करें।"
टीवी अभिनेता ने यह भी कहा, "यह सब जनता और इकोनॉमिक्स पर निर्भर करता है। जब लोग हॉकी छोड़कर क्रिकेट देखना चाहते हैं, तो हम क्या कर सकते हैं? लेकिन अब पहले की तुलना में बदलाव आया है, क्योंकि ओलंपिक को भी पसंद किया जा रहा है।"
मानव गोहिल ने एसीबी को केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पैशन बताया। उन्होंने कहा, "जब एसीबी का पहला सीजन शुरू हुआ था, तब कई चुनौतियां थीं। आज भी चुनौतियां हैं, लेकिन छह सीजन के बाद बहुत कुछ बदल गया है। टीवी के इतने सारे सितारों को एक साथ क्रिकेट खेलाना आसान नहीं है।"
फाइनल में टीमों के समर्थन के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, "इस बार दिल्ली और चंडीगढ़ आमने-सामने हैं, और दोनों ही मजबूत टीमें हैं। दिल्ली तीन बार फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन आज का मुकाबला दिलचस्प होगा।"
मानव ने मैच में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया कि मौसम काफी परेशानी पैदा कर रहा है, क्योंकि मैदान में तेज धूप खिलाड़ियों पर पड़ रही है। ऐसे में कुछ घंटे टिक पाना भी मुश्किल हो रहा है।
गौरतलब है कि मानव गोहिल ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर-2 में भारतीय एजेंसी के अधिकारी का किरदार निभाया है और आर. माधवन के साथ स्क्रीन शेयर किया है। उनके किरदार की काफी चर्चा हो रही है।