☰
×

जैकी श्रॉफ ने 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल पूरे होने पर साझा किया खास वीडियो!

जैकी श्रॉफ ने अपनी फिल्म 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल पूरे होने पर एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार नजर आ रहे हैं। जानें इस फिल्म की कहानी, संगीत और इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बारे में। क्या यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना पाई? जानने के लिए पढ़ें पूरा लेख।
 

जैकी श्रॉफ का खास वीडियो साझा




मुंबई, 17 नवंबर। बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'कहीं प्यार ना हो जाए' ने आज अपनी रिलीज के 26 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया।


जैकी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, "फिल्म कहीं प्यार न हो जाए ने अपनी रिलीज के 26 साल पूरे कर लिए हैं।"


इस फिल्म का निर्देशन के. मुरली मोहन राव ने किया था, जबकि इसके निर्माता नरेंद्र बजाज हैं। यह हॉलीवुड की 'द वेडिंग सिंगर' का भारतीय संस्करण है, जिसमें एडम सैंडलर और ड्रू बैरीमोर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।


फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया था, और इसके गाने, विशेषकर टाइटल ट्रैक 'कहीं प्यार ना हो जाए', उस समय बेहद लोकप्रिय हुए थे। इस फिल्म में सलमान खान, रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, मोहनीश बहल और कश्मीरा शाह जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में थे। यह सलमान और रवीना की एक साथ तीसरी और अंतिम फिल्म थी।


कहानी प्रेम (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खुशमिजाज गायक है और शादियों में गाने का काम करता है। प्रेम को निशा (रवीना टंडन) से प्यार है, लेकिन शादी के दिन निशा उसे बताती है कि वह अमेरिका के एक अमीर लड़के से शादी कर रही है। इस धोखे से प्रेम टूट जाता है और शराब का सहारा लेता है। फिर प्रिया (रानी मुखर्जी) उसकी जिंदगी में आती है और उसे बदल देती है।


फिल्म ने 17 नवंबर 2000 को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और इसे फ्लॉप घोषित किया गया।