×

क्या है राम चरण की आंख में चोट की सच्चाई? जानें 'पेड्डी' के मेकर्स का बयान

फिल्म 'पेड्डी' के सेट पर अभिनेता राम चरण की आंख में लगी मामूली चोट के बारे में फैली अफवाहों पर निर्माताओं ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि राम चरण पूरी तरह स्वस्थ हैं और शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। जानें इस मामले में और क्या कहा गया है और कब रिलीज होगी यह फिल्म।
 

राम चरण की चोट पर मेकर्स का स्पष्टीकरण




हैदराबाद, 25 मार्च। अभिनेता राम चरण की बाईं आंख में लगी मामूली चोट के बारे में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर फिल्म 'पेड्डी' के निर्माताओं ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि राम चरण पूरी तरह स्वस्थ हैं और गुरुवार से फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।


निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "हम 'पेड्डी' के सेट पर हुई एक छोटी सी घटना के बारे में जानकारी देना चाहते हैं। हम सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि राम चरण गारू पूरी तरह ठीक हैं और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा है। सेट पर रहते हुए उनकी बाईं आंख में मामूली चोट लग गई थी, जिसके लिए एक छोटा सा प्रोसीजर किया गया। वह गुरुवार से बिना किसी रुकावट के शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।"


उन्होंने आगे कहा, "हम सभी की चिंता की सराहना करते हैं, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ अच्छे से मैनेज किया गया है और प्रोडक्शन का काम सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है।"


'पेड्डी' में राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, जबकि संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने दिया है।


फिल्म को वेंकट सतीश किलारू 'वृद्धि सिनेमाज' के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं, और इसे मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।


यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।