क्या है 'बेपरवाह' फिल्म का राज? अहान पांडे और शरवरी की जोड़ी से दर्शकों को मिलेगी नई रोमांचक कहानी!
अहान पांडे और शरवरी की नई फिल्म 'बेपरवाह'
मुंबई, 26 अक्टूबर। अभिनेता अहान पांडे और अभिनेत्री शरवरी वाघ एक नई एक्शन-ड्रामा फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। सोमवार को फिल्म के शीर्षक का खुलासा होने से फैंस में उत्साह और बढ़ गया है।
यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसमें अहान और शरवरी की जोड़ी बेहद आकर्षक नजर आ रही है। इस पोस्टर में एक्शन, रोमांस और संगीत का मिश्रण दर्शाया गया है। शीर्षक को बड़े अक्षरों में लिखा गया है, जिसमें टैगलाइन है, 'प्यार में निडर'।
मेकर्स ने पोस्टर के साथ लिखा, "'प्यार में निडर' बेपरवाह 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।" कैप्शन में उन्होंने शरवरी और अहान पांडे के साथ पूरी टीम को भी टैग किया है।
इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अहान पांडे, शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अहान पांडे इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
फिल्म में अहान एक युवा के रूप में नजर आएंगे, जो अपनी ताकत से विरोधियों को मात देने में सक्षम है। वहीं, ऐश्वर्य ठाकरे खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित 'बेपरवाह' 26 मार्च 2027 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म की अधिकांश शूटिंग ब्रिटेन में की गई है। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास की पांचवी साझेदारी है। 'बेपरवाह' जफर की यशराज फिल्म्स में वापसी का प्रतीक है और यह उनकी पांचवी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया है।
अली अब्बास जफर ने अपने करियर की शुरुआत में 'झूम बराबर झूम' (2007), 'टशन' (2008), 'न्यूयॉर्क' (2009) और 'बधाई कंपनी' (2010) में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। फिर, 2011 में उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' से निर्देशन और लेखन में कदम रखा। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था, जिसमें इमरान खान, कैटरीना कैफ और अली जफर मुख्य भूमिकाओं में थे।