×

क्या है पृथ्वीराज सुकुमारन की नई फिल्म 'खलीफा' का राज? जानें रिलीज की तारीख और कहानी!

पृथ्वीराज सुकुमारन की नई फिल्म 'खलीफा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस रिवेंज थ्रिलर को सीबीएफसी से यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट मिल चुका है और यह 20 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में पृथ्वीराज आमिर अली के किरदार में नजर आएंगे। जानें फिल्म की कहानी और अन्य किरदारों के बारे में!
 

पृथ्वीराज की 'खलीफा' का इंतजार खत्म


मुंबई, 14 अगस्त। पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'खलीफा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस रिवेंज थ्रिलर का निर्देशन वैसाख ने किया है और अब इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट मिल गया है।


फिल्म में पृथ्वीराज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जिसमें वह आमिर अली के किरदार को निभा रहे हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी साझा की।


इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, ''फिल्म 'खलीफा' को सेंसर से यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट मिल चुका है। यह फिल्म 20 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।''


फिल्म के निर्माताओं ने पहले ही कई किरदारों की जानकारी साझा की है। मोहिनी नूरजहां का किरदार निभा रही हैं, जबकि कायरा वासुदेवन का नाम वैष्णवी है। शम्मी थिलाकन राघवन के किरदार में दिखाई देंगे।


हालांकि, इन किरदारों की भूमिका के बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं दी गई है।


गौरतलब है कि 'खलीफा' की शूटिंग इस साल जून में पूरी हुई थी, जिसमें कुछ दृश्य दुबई में भी फिल्माए गए थे।


फिल्म का टीजर एक न्यूज बुलेटिन से शुरू होता है, जिसमें बताया गया है कि पुलिस और कस्टम अधिकारियों ने मिडिल ईस्ट से करोड़ों डॉलर के सोने की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाया है। यह नेटवर्क लंदन, नेपाल और केरल से जुड़ा है।


टीजर में एक बुजुर्ग व्यक्ति से कस्टम अधिकारी पनिकर पूछताछ करता है, जो आमिर के बारे में जानकारी देता है और उसे गिरफ्तार करने की चुनौती देता है।


फिल्म 'खलीफा' 20 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।