×

क्या है जसवंत बोपन्ना का नया म्यूजिक वीडियो 'धागे' और इसकी खासियतें?

जसवंत बोपन्ना, जो रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' से प्रसिद्ध हुए, ने हाल ही में अपना नया म्यूजिक वीडियो 'धागे' रिलीज किया है। यह गाना प्यार, दूरी और अनकही भावनाओं की गहराई को दर्शाता है। जसवंत ने इस गाने को अपने दिल के करीब बताया है और उम्मीद जताई है कि दर्शक इसकी कहानी को महसूस करेंगे। जानें इस गाने की विशेषताएं और जसवंत की करियर यात्रा के बारे में।
 

जसवंत बोपन्ना का नया म्यूजिक वीडियो 'धागे'




मुंबई, 5 मार्च। रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के जरिए पहचान बनाने वाले जसवंत बोपन्ना अब युवाओं के बीच एक लोकप्रिय नाम बन चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने म्यूजिक वीडियो 'धागे' के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखा है।


यह गाना प्यार, दूरी और अनकही भावनाओं की गहराई को दर्शाता है। जसवंत ने इस गाने के बारे में कहा, ''यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। यह उन सभी के लिए है जिन्होंने कभी प्यार किया है या रिश्तों में दूरी का अनुभव किया है। आजकल कई रिश्ते ऐसे होते हैं जहां लोग एक-दूसरे से बहुत कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन कई बातें अनकही रह जाती हैं।''


जसवंत ने आगे बताया, ''इस गाने पर काम करना मेरे लिए एक विशेष अनुभव था। मुझे कई प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। गाने को पापोन और मधुबंती बागची ने गाया है, जिन्होंने इसकी भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने की कहानी को महसूस करेंगे।''


गाने का निर्माण टिप्स म्यूजिक द्वारा किया गया है, जबकि संगीत शमीर टंडन ने तैयार किया है और इसके बोल समीर अंजन ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो में जसवंत के साथ अभिनेत्री अपूर्वा सोनी भी नजर आएंगी, जिनकी केमिस्ट्री गाने की कहानी को और भी प्रभावशाली बनाती है।


जसवंत बोपन्ना ने अपने करियर की शुरुआत फिटनेस और मॉडलिंग से की थी। वह एक फिटनेस ट्रेनर के रूप में काम करते थे और कई फैशन ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में दिखाई दिए। हालांकि, उन्हें असली पहचान रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज 2022' से मिली। इसके बाद, उन्होंने 'बिग बॉस कन्नड़ ओटीटी' में भी भाग लिया और फिर 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 5' का खिताब जीता।