क्या है आशी सिंह का नया डांस वीडियो जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है?
आशी सिंह का नया वीडियो वायरल
मुंबई, 23 सितंबर। टीवी शो 'उफ्फ ये लव है, मुश्किल' की अभिनेत्री आशी सिंह हाल ही में एक वीडियो के जरिए चर्चा में आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्रेंडिंग वीडियो साझा किया है।
इस वीडियो में आशी अपने दोस्तों के साथ लोकप्रिय गाने 'आइस्क्रीम खाउंगी कश्मीर जाउंगी' पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस मौके पर येलो रंग का सूट पहना हुआ है और गाने के हुक स्टेप्स को बेहद उत्साह और कुशलता से कर रही हैं।
वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "शर्मा जी ट्रेंड में हैं।"
उनका यह वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, और लोग कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ कर रहे हैं।
कुछ यूजर्स का मानना है कि यह वीडियो शो 'उफ्फ ये लव है, मुश्किल' के सेट से है, और उनके साथ डांस कर रहे लोग उनके सह-कलाकार हैं।
एक यूजर ने लिखा, "क्यूटी शर्मी।" वहीं, दूसरे ने कहा, "चलो ट्रेंड पूरा हुआ।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "गजब!"
यह गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, और कई सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर वीडियो बनाए हैं।
'आइस्क्रीम खाउंगी' गाना 2014 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'द एक्सपोज' का है, जिसे यो यो हनी सिंह, हिमेश रेशमिया, और पलक मुच्छल ने गाया है। इसके बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।
आशी सिंह ने 2015 में शो 'सीक्रेट डायरीज' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'गुमराह', 'क्राइम पेट्रोल', और 'सावधान इंडिया' जैसे कई शो में काम किया है। उन्हें असली पहचान सोनी टीवी के शो 'ये उन दिनों की बात है' से मिली। इसके बाद वह 'अलादीन-नाम तो सुना होगा' और 'मीत: बदलेगी दुनिया की रीत' में भी नजर आईं।
आशी अब टीवी की एक लोकप्रिय हस्ती बन चुकी हैं और कई म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दे चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने मुनव्वर फारूकी और क्रिस्टल डिसूजा के साथ वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' में भी काम किया।