क्या है आरा की मशहूर 'हाथी कान पूड़ी' का राज? तृषा कर मधु ने किया खुलासा!
तृषा कर मधु का देसी अंदाज
मुंबई, 26 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अदाकारा और डांसर तृषा कर मधु, जो अपने म्यूजिक वीडियो और डांस के लिए जानी जाती हैं, ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया।
इस वीडियो में, तृषा आरा की प्रसिद्ध 'हाथी कान पूड़ी' का आनंद लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मुझे पूड़ी बहुत पसंद है, खासकर आरा की।" उनके इस देसी अंदाज को फैंस ने खूब सराहा, और वीडियो को तेजी से हजारों व्यूज और लाइक्स मिले।
वीडियो में, तृषा किसी समारोह में भाग ले रही हैं, जहां उनसे पूछा जाता है, "क्या आपने कभी ऐसी पूड़ी देखी है?" इस पर वह जवाब देती हैं, "यह पूड़ी ठंडी हो गई है। ये हाथी के कान वाली पूड़ी है।" उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इसे पहली बार पवन सिंह के साथ खाया था।
वीडियो के पीछे से एक व्यक्ति ने बताया कि यह पूड़ी कभी खराब नहीं होती। तृषा ने इस पर मजाक करते हुए कहा, "तो हमें इसे एक बार जरूर खाना चाहिए।"
'हाथी कान पूड़ी' बिहार के भोजपुर जिले की एक विशेषता है, जो सामान्य पूड़ी से 6-7 गुना बड़ी होती है और लंबे समय तक खराब नहीं होती। यह व्यंजन बिहार की शादियों और खास समारोहों में प्रमुखता से परोसा जाता है।
तृषा कर मधु का जन्म 10 जनवरी, 1994 को कोलकाता में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'हम हैं हिंदुस्तानी' टीवी शो से की और बाद में भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई।
वह पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े सितारों के साथ कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। आज, तृषा कर मधु भोजपुरी इंडस्ट्री की एक प्रमुख हस्ती बन चुकी हैं, जिनके फैंस की संख्या लाखों में है।