×

क्या है अयोध्या राम मंदिर पर फहराए गए ध्वज की खासियत? जानें भोजपुरी सितारों की प्रतिक्रियाएं!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धार्मिक ध्वज फहराया, जो देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था। इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर साझा की। जानें इस ध्वज की विशेषताएं और सितारों की प्रतिक्रियाएं।
 

प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक क्षण


मुंबई, 25 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धार्मिक ध्वज फहराया, जो देशवासियों के लिए एक भावुक क्षण था। इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त की।


अभिनेता और राजनेता दिनेश लाल यादव, जिन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है, ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें पीएम मोदी हाथ जोड़कर ध्वजारोहण करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "मंदिर अब विधिवत् रूप से पूरा हो चुका है।"


अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राम मंदिर का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "पंचमी के शुभ अवसर पर राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण। जय श्री राम।"


काजल राघवानी ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "'जय श्री राम' राम मंदिर के शिखर पर लहराया धर्म ध्वजा।"


अक्षरा सिंह ने भी पीएम मोदी के वीडियो के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "ये धर्म ध्वज नए कालचक्र का उद्धम है। श्री राम मंदिर पर फहराया धर्म ध्वज है।"


इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए थे।


राम मंदिर के शिखर पर 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा केसरिया ध्वज है, जिस पर भगवान सूर्य, कोविदार वृक्ष (सूर्यवंश का प्रतीक), और ‘ॐ’ अंकित है। इस ध्वज को गुजरात की एक पैराशूट बनाने वाली कंपनी ने तैयार किया है, जिसे बनाने में 25 दिन लगे। यह ध्वज इतनी मजबूत है कि 60 किमी/घंटा तक की हवा और तेज बारिश का सामना कर सकती है।