क्या शादी सच में मुसीबत है? सुनीता आहूजा ने मास्टरशेफ इंडिया में किया खुलासा!
सुनीता आहूजा का अनोखा बयान
मुंबई, 4 फरवरी। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक दिलचस्प बयान दिया है, जिसमें उन्होंने शादी को एक तरह की मुसीबत बताया। यह बयान उन्होंने कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टरशेफ इंडिया' के नए एपिसोड में दिया, जहां वह एक प्रतियोगी के साथ मजेदार बातचीत कर रही थीं।
इस एपिसोड में सुनीता आहूजा, शेफ विकास खन्ना और मास्टरशेफ की प्रतिभागी साईश्री और चंदना के बीच एक मजेदार और प्रगतिशील चर्चा देखने को मिली।
जब साईश्री ने अपने करियर को प्राथमिकता देने और अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करने की इच्छा जताई, तो सुनीता ने उनकी मां की ओर देखते हुए कहा, "शादी वड्डी बारबादी है, शादी नहीं करने का। इसे बिजनेस करने दो, जब लड़की अपने पैरों पर खड़ी होगी, तो अच्छा लड़का मिलेगा।"
इस मजेदार बातचीत में शेफ विकास खन्ना ने कहा कि करियर महत्वपूर्ण है, लेकिन शादी भी जीवन के सबसे खूबसूरत और आवश्यक चरणों में से एक है। सुनीता ने तुरंत कहा, ''आपने क्यों नहीं किया''।
विकास खन्ना ने शरमाते हुए कहा, "मेरे लिए पहचान शादी से ज्यादा जरूरी है।" सुनीता ने हंसते हुए कहा, "आपकी पहचान तो है, अब मैं आपके लिए लड़की ढूंढूंगी! कैसी लड़की चाहिए बताएं? मेरी जैसी चाहिए, या मुझसे बेहतर चाहिए, या शरीफ चाहिए?" विकास ने विनम्रता से जवाब दिया, "आपसे अच्छी कौन होगी?"
गौरतलब है कि 'मास्टरशेफ इंडिया' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।