क्या मोनालिसा की शादी है लव जिहाद? निर्देशक सनोज मिश्रा ने उठाए गंभीर सवाल
मोनालिसा की शादी पर सनोज मिश्रा का विवादित बयान
नई दिल्ली, 20 मार्च। वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले, जो प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आई थीं, अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।
फरमान खान के साथ केरल में विवाह करने के बाद उनके परिवार ने लड़के पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच, फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी पर एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने इसे केरल का प्रभाव बताया।
सनोज मिश्रा ने एक इंटरव्यू में कहा, "केरल सरकार को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि वहां ऐसे लड़के को दामाद बनाया गया है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, केरल से लगभग डेढ़ हजार लड़कियों को विदेश भेजा गया है, और यह भी कंटेनर में किया गया है। इसके अलावा, दिल्ली और मध्य प्रदेश से भी लड़कियां गायब हो रही हैं। यदि सरकार और जांच एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच करें, तो इसके तार केरल से जुड़े हो सकते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "जब सीएए का विरोध हो रहा था, तब फरमान खान को शाहीन बाग में शरजील इमाम के साथ देखा गया था। कई कड़ियां हैं जो यह दर्शाती हैं कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का इसमें हाथ है।"
निर्देशक ने यह भी कहा कि फरमान खान कोई अभिनेता नहीं हैं और उनकी कोई फिल्म नहीं है। यह सब इस घटना को अंजाम देने के लिए किया गया है। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह से अपील की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें, क्योंकि यह केवल मोनालिसा का मामला नहीं है, बल्कि पूरे देश की लड़कियों की सुरक्षा का मामला है।
मोनालिसा और फरहान खान की शादी को लेकर उन्होंने कहा, "यह शादी लव जिहाद का मामला है। वह बागपत के एक मुस्लिम परिवार से हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। केरल में जाकर शादी करना लव जिहाद का एक बड़ा उदाहरण है।"