क्या बिग बॉस 20 में आम्रपाली और रीति की किस्मत का फैसला होगा? अक्षरा सिंह ने किया समर्थन!
बिग बॉस 20 में नॉमिनेशन का टास्क
मुंबई, 29 सितंबर। हाल ही में 'बिग बॉस 20' के एक एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के दौरान रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे को नॉमिनेट किया गया। इस कठिन समय में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दोनों के समर्थन में खड़ी होकर फैंस से वोट देने की अपील की।
अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के लिए एक विशेष पोस्ट साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में आम्रपाली की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि वह बिग बॉस में अच्छा खेल रही हैं और सभी से वोट देने की गुजारिश की।
अक्षरा ने आम्रपाली के लिए लिखा, "वह नॉमिनेशन में हैं और अब हमें उनके लिए प्यार दिखाने का समय है। आम्रपाली अपना खेल बेहतरीन तरीके से खेल रही हैं, अकेले खड़ी हैं और अपनी पहचान बना रही हैं। तो चलिए, उन्हें वोट देकर समर्थन करें।"
उन्होंने आम्रपाली पर गर्व जताते हुए कहा, "भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी भी सितारे को बड़े मंच पर देखना हमेशा खास होता है। चलिए, भोजपुरी दर्शकों की ताकत और प्यार दिखाते हैं। हर वोट कीमती है, चलिए इसे उनके लिए गिनवाते हैं।"
इसके साथ ही, अक्षरा ने रीति तिवारी के समर्थन में भी आवाज उठाई। उन्होंने जनता से अपील की कि रीति को भी समर्थन दें। अक्षरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में रीति की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "गलतियां सभी से होती हैं, वह गिरती हैं, सीखती हैं और फिर उठती हैं। बिग बॉस का सफर भी ऐसा ही है।"
अक्षरा ने कहा कि रीति अभी युवा हैं और उन्हें कई अवसरों की आवश्यकता है। उन्होंने लिखा, "रीति तिवारी को उसके गेम के कुछ पलों से जज मत करें। कृपया उसे समर्थन दें, नॉमिनेशन से बचाएं और रीति के लिए वोट करें। उसे सीखने, बढ़ने और चमकने का मौका दें।"
बिग बॉस 20 के घर में हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क में रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे को एक साथ बुलाया गया था, जहां उन्हें तय करना था कि कौन सुरक्षित रहेगा और किसे नॉमिनेट किया जाएगा।
हालांकि, रीति और आम्रपाली के बीच इस बात पर सहमति नहीं बन पाई कि कौन खुद को नॉमिनेट करेगा। बिग बॉस के नियमों के अनुसार, सहमति न बनने के कारण दोनों इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।