क्या आप जानते हैं शाहिद कपूर ने कौन-कौन सी हिट फिल्में ठुकराईं?
शाहिद कपूर की ठुकराई गई हिट फिल्में
मुंबई, 25 फरवरी। अभिनेता शाहिद कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग, अद्भुत डांस और स्टाइलिश लुक के लिए जाने जाते हैं। ये गुण उनकी हर फिल्म में झलकते हैं। पंकज कपूर के बेटे ने कई सफल फिल्मों में काम किया है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने कई हिट फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा दिए, जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं।
शाहिद कपूर ने इम्तियाज अली की 'रॉकस्टार', 'रंग दे बसंती' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों के ऑफर ठुकराए। उन्होंने व्यस्तता, स्क्रिप्ट या अन्य कारणों से ये प्रोजेक्ट्स छोड़े। आज शाहिद अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं और उनकी हालिया फिल्म 'ओ रोमियो' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'रंग दे बसंती' 2006 में रिलीज हुई थी, और यह पहले शाहिद को ऑफर की गई थी, लेकिन शूटिंग की व्यस्तता के कारण उन्होंने मना कर दिया। बाद में आमिर खान ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक और सफल फिल्मों में से एक बन गई।
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', जो 2011 में आई, शाहिद को पहले ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने अन्य प्रोजेक्ट्स के कारण इसे ठुकरा दिया। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं।
इम्तियाज अली की 'रॉकस्टार' भी 2011 में आई थी, जिसे पहले शाहिद को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने 'जब वी मेट' को चुना। बाद में रणबीर कपूर ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया।
2013 में आई 'शुद्ध देसी रोमांस' भी पहले शाहिद को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया।
आनंद एल. राय की 'रांझणा' भी शाहिद को पहले ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे भी मना कर दिया। इस फिल्म में धनुष ने बॉलीवुड में डेब्यू किया।
इसके अलावा, 'बैंग बैंग', 'गोरी तेरे प्यार में', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा', और 'बेशर्म' जैसी कई अन्य फिल्में भी पहले शाहिद को ऑफर की गई थीं, जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया।