×

क्या आप जानते हैं पूनम ढिल्लों ने ऋषि कपूर को क्यों कहा 'रोमांस का किंग'?

अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने हाल ही में एक शो में अपने दिवंगत सह-कलाकार ऋषि कपूर को 'रोमांस का किंग' कहा। उन्होंने फिल्म 'ये वादा रहा' के क्लैप सीक्वेंस और शूटिंग के अनुभवों को साझा किया। जानें इस दिलचस्प बातचीत में उन्होंने क्या कहा और ऋषि कपूर की अदाकारी के बारे में उनके विचार क्या थे।
 

पूनम ढिल्लों ने किया ऋषि कपूर का जिक्र




मुंबई, 11 जून। अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने अपनी यादों में साल 1982 की फिल्म ‘ये वादा रहा’ को ताजा किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने दिवंगत सह-कलाकार ऋषि कपूर को याद करते हुए उन्हें 'रोमांस का किंग' करार दिया।


जब पूनम 'तुम हो न' - घर की सुपरस्टार शो में पहुंचीं, तो होस्ट राजीव खंडेलवाल ने फिल्म का एक प्रसिद्ध गाना गुनगुनाया। इस पर पूनम ने कहा कि आजकल का क्लैप सीक्वेंस सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “नहीं नहीं नहीं, गलत किया। ताली ऐसे नहीं है।”


राजीव के अनुरोध पर पूनम ने असली तरीका दिखाया और बताया कि फिल्म में उनके और ऋषि कपूर के द्वारा किया गया क्लैप पैटर्न आज के लोगों से भिन्न था।


उन्होंने कहा, “गलत है यह। ओरिजिनल फिल्म में जो ताली थी, वह चिंटू जी और हमने जो की थी, वह अलग तरह की ताली थी।”


स्टेज पर उस सीन को दोहराते हुए उन्होंने समझाया, “वह ऐसे था… ‘मिल जाए इस तरह…’ (ताली पैटर्न) ‘टा-टा टा-टा टा-टा…”


फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए पूनम ने कहा, “बहुत ही खुशमिजाज गाना था। यह इतना फास्ट था कि हमें भी बहुत अलर्ट रहना पड़ता था, लेकिन आज के समय में लोगों ने इसका आसान तरीका निकाल लिया और बस वैसे ही करने लगे।”


दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, जिन्हें पूनम ढिल्लों प्यार से 'चिंटू जी' कहती थीं, का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि हम सब रिहर्सल करते थे। क्या आपको लगता है कि हम लोग रिहर्सल नहीं करते थे? वो ‘टक टक टक टक’ कैसे सीखा? जब गाना चलता था, तो चिंटू जी… वे रोमांस के किंग थे। उनका एक्सप्रेशन, उनका अंदाज शानदार रहता था।”


इस पर सहमत होते हुए होस्ट राजीव खंडेलवाल ने कहा, “आज तक मैंने ऐसा कोई अभिनेता नहीं देखा जो उनकी तरह गानों पर रिएक्ट कर सके।”