☰
×

क्या आप जानते हैं Nikita Dutta का बचपन कहां बीता? जानें उनकी यादों की कहानी!

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने हाल ही में अपने बचपन के इलाके कोलाबा के नेवी नगर में लौटकर पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों के माध्यम से बताया कि कैसे इस क्षेत्र से उनकी जिंदगी की कई खूबसूरत यादें जुड़ी हैं। निकिता ने अपने पिता की नौकरी के कारण मुंबई आने और वहां बिताए गए समय के बारे में भी खुलासा किया। जानें उनके बचपन की कहानी और उन यादों का महत्व।
 

Nikita Dutta की पुरानी यादें

मुंबई, 20 नवंबर। अभिनेत्री निकिता दत्ता हाल ही में अपने बचपन के इलाके कोलाबा के नेवी नगर में गईं, जहां उन्होंने अपने बचपन की यादों को ताजा किया। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और बताया कि इस क्षेत्र से उनकी जिंदगी की कई खूबसूरत यादें जुड़ी हुई हैं।


अपने पोस्ट में निकिता ने खुद को एक फौजी की बेटी बताते हुए लिखा कि दिल ही तय करता है कि इंसान का असली घर कहां है।


'कबीर सिंह' और 'लस्ट स्टोरीज' जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुकीं निकिता ने बताया कि उनके पिता की नौकरी के कारण उनका परिवार मुंबई आया था, जब शहर बॉम्बे से मुंबई में तब्दील हो रहा था। उनका बचपन कोलाबा के नेवी नगर में बीता, जहां उनकी दुनिया मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया तक सीमित थी।


उन्होंने कहा, ''हम बड़े होते हुए शहर के उन हिस्सों के बारे में बहुत कम जानते थे, जो मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया से आगे थे। यह कैंटोनमेंट क्षेत्र हमारे लिए सब कुछ था।''


निकिता ने आगे बताया कि इसी इलाके की गलियों में घूमते हुए और यूएस क्लब के ट्रेल पर दौड़ते हुए उनके सपनों ने आकार लेना शुरू किया। अब जब वह शूटिंग के सिलसिले में फिर से इस इलाके में आईं, तो पुरानी यादें ताजा हो गईं।


उन्होंने लिखा, ''इन गलियों में चलते हुए और रोजाना बेस्ट की 103 नंबर बस में सफर करते हुए मेरे छोटे-छोटे सपनों ने जन्म लिया। यहां वापस आना मेरे लिए उन सभी सालों की यादों को ताजा कर देता है।''


एक अन्य तस्वीर में निकिता ने एक साइनबोर्ड दिखाया, जिसमें उनके स्कूल, कॉलेज के हॉस्टल और पहले बॉयफ्रेंड के घर का रास्ता लिखा था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ''एक साइनबोर्ड मिला। मेरा स्कूल, मेरा कॉलेज हॉस्टल और मेरे पहले बॉयफ्रेंड का घर।''


यह भी जान लें कि निकिता दत्ता का जन्म नई दिल्ली में हुआ था, लेकिन भारतीय नौसेना में उनके पिता की पोस्टिंग के चलते उनका बचपन विशाखापत्तनम और मुंबई जैसे कई शहरों में बीता।