×

कौन हैं भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी? नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी संगीत साधना ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई है। जानें इस महान संगीतकार के बारे में और उनके योगदान को कैसे सराहा गया।
 

एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर नेताओं का श्रद्धांजलि




नई दिल्ली, 16 सितंबर। भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान हस्ती और भारत रत्न से सम्मानित एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर आज देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी संगीत साधना ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरव, भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा, "भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। आपके योगदान ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।"


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "भारत रत्न से सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान साधिका सुश्री एम. एस. सुब्बालक्ष्मी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।"


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उनके मधुर स्वरों में भक्ति और भारतीय संस्कृति की आत्मा का दिव्य स्पंदन अनुभव होता है।"


भाजपा नेता डॉ हर्षवर्धन ने कहा, "भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान साधिका, स्वर कोकिला एवं भारत रत्न से सम्मानित एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन एवं शत-शत नमन।"