कौन हैं 'देसी क्वीन' कविता जोशी? जानें उनके नए गाने 'बालम माकोडे वर्गा' के बारे में!
कविता जोशी का नया गाना 'बालम माकोडे वर्गा'
मुंबई, 13 मार्च। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अभिनेत्री और डांसर कविता जोशी की एक खास पहचान है। उन्हें उनके फैंस प्यार से 'देसी क्वीन' के नाम से जानते हैं। हरियाणवी गानों और फिल्मों के माध्यम से उन्होंने अपनी एक अलग जगह बनाई है और सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में, कविता जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए हरियाणवी गाने 'बालम माकोडे वर्गा' की शूटिंग से जुड़ी एक नई क्लिप साझा की।
इस इंस्टाग्राम वीडियो में 'बालम माकोडे वर्गा' गाने की शूटिंग के कुछ खास लम्हे कैद किए गए हैं। क्लिप में देसी सेटअप, हरियाणवी माहौल और कलाकारों का पारंपरिक लुक देखने को मिल रहा है। कविता जोशी का लुक भी इस वीडियो में काफी आकर्षक नजर आ रहा है। गाने की लाइनों के साथ उनके हाव-भाव और देसी अंदाज इसे और भी दिलचस्प बनाते हैं। इस गाने में उनके साथ हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा भी शामिल हैं, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।
गाने की बात करें तो, यह गाना टी-सीरीज हरियाणवी नामक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। इसमें विनू गौर और सुशीला तखर ने अपनी आवाज दी है। संगीत भी विनू गौर ने तैयार किया है, जबकि गीत अजय हुड्डा ने लिखे हैं।
कविता जोशी ने हरियाणवी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी समय से काम किया है। उनका करियर 2007 में आई हरियाणवी फिल्म 'मन्नू धाकड़ मैन' से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया और हरियाणवी दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की। उनकी फिल्मों में 'सोनोटेक', 'झलक', 'नटखट', 'लाड़ साहब', 'हम दो भगोड़े', 'हद हो गई संजना', 'कट्टू कट्टू', 'फक्कड़ गोरी', और 'कुनबा' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
इसके अलावा, उन्होंने 'विकास की बहू', 'फजीता', 'उलझ पलझ', 'निकडू सेनापति', 'जोड़ा ठाठ का', 'डिअर वर्सेज बियर', 'अकड़ 2', 'धाकड़ लवर' और 'ये कैसा पल दो पल का प्यार' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
फिल्मों के अलावा, कविता जोशी टेलीविजन पर भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने क्राइम आधारित टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' में भी काम किया है।