कृति सेनन और रिंकू राजगुरु ने तिरुमाला मंदिर में मांगा आशीर्वाद, जानें खास वजह!
तिरुमाला मंदिर में कृति और रिंकू का आशीर्वाद
तिरुमाला, 3 जून। मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन और रिंकू राजगुरु ने अपने परिवार के साथ आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर का दौरा किया। यहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल-2' की रिलीज से पहले इस पवित्र स्थल पर गईं, जबकि रिंकू राजगुरु ने अपने जन्मदिन के मौके पर भगवान का आशीर्वाद लिया।
कृति ने परिवार के साथ भक्ति भाव में समय बिताया और मंदिर में विशेष अर्चना की। उन्होंने श्रद्धा के साथ अनुष्ठानों में भाग लिया, जिससे वहां उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी रही।
अभिनेत्री पारंपरिक परिधान में मंदिर परिसर में नजर आईं। दर्शन के बाद, जब वह मंदिर से बाहर निकल रही थीं, तो उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की और सीधे अपनी गाड़ी की ओर बढ़ गईं।
रिंकू राजगुरु, जो मराठी और हिंदी सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, अपने जन्मदिन पर सुबह-सुबह परिवार के साथ मंदिर पहुंचीं। उन्होंने वीआईपी ब्रेक के दौरान गर्भगृह में जाकर भगवान के दर्शन किए और दानपात्र में भेंट चढ़ाई। इस अवसर पर मंदिर के कर्मचारियों ने उन्हें भगवान का 'तीर्थ प्रसाद' भेंट किया।
कृति सेनन की आगामी फिल्म 'कॉकटेल-2' एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा है, जो आज के आधुनिक रिश्तों पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच जटिल संबंधों को दर्शाया गया है।
रिंकू राजगुरु को 2016 की हिट मराठी फिल्म 'सैराट' में 'आर्ची' के किरदार के लिए जाना जाता है।