×

कटरीना कैफ और विक्की कौशल बनने जा रहे हैं माता-पिता! जानें इस खुशखबरी के बारे में

बॉलीवुड के चर्चित कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की है। कटरीना ने एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। इस खुशखबरी पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। जानें इस जोड़ी के माता-पिता बनने की योजना और उनके करियर के बारे में।
 

कटरीना और विक्की की खुशखबरी


मुंबई, 23 सितंबर। बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हाल ही में एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। लंबे समय से यह चर्चा थी कि यह जोड़ा जल्द ही माता-पिता बनने वाला है।


कटरीना ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की। इस तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।


उन्होंने लिखा, “हम अपने जीवन के नए और सबसे सुनहरे अध्याय की शुरुआत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ करने जा रहे हैं।”


विक्की कौशल ने भी इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें दोनों के चेहरे पर आने वाले बच्चे की खुशी झलक रही है। कटरीना की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, और कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।


बधाई देने वालों में आयुष्मान खुराना, जान्हवी कपूर, जोया अख्तर, वरुण धवन और भूमि पेडनेकर जैसे नाम शामिल हैं।


सूत्रों के अनुसार, कटरीना और विक्की इस साल अक्टूबर या नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।


यह जोड़ी ने 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। मार्च-अप्रैल से ही कटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं, लेकिन दोनों ने इस पर चुप्पी साधे रखी।


कटरीना ने फिलहाल काम से ब्रेक लिया है। उन्हें आखिरी बार 2024 में आने वाली श्रीराम राघवन की मिस्ट्री थ्रिलर ‘मेरी क्रिसमस’ में देखा गया था। वहीं, विक्की कौशल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी शामिल हैं।