इमरान हाशमी की नई फिल्म 'गनमास्टर G9' का धमाकेदार मोशन पोस्टर हुआ रिलीज!
इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर 'गनमास्टर G9'
मुंबई, 06 नवंबर (वेब वार्ता)। अभिनेता इमरान हाशमी की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गनमास्टर G9' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म के निर्माताओं ने इसका नया मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें इमरान का दमदार एक्शन और आक्रामक लुक देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर में तेज संगीत के साथ अभिनेता का एक प्रभावशाली संवाद भी सुनाई देता है, जिसमें वह कहते हैं, "मेरे इश्क की दुनिया में आओगे तो इस दुनिया से जाओगे।"
इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है, और इसमें इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, अपारशक्ति खुराना भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के कई गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, और अब नए मोशन पोस्टर के माध्यम से इसकी एक्शन से भरपूर कहानी की झलक पेश की गई है।
'गनमास्टर G9' सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है और यह 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' से होगा, जिससे दर्शकों का ध्यान खींचने की होड़ देखने को मिलेगी।