आशा भोसले के निधन पर पीएम मोदी का भावुक संदेश: संगीत की दुनिया में एक युग का अंत
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली, 12 अप्रैल। भारतीय संगीत की महान गायिका और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर आशा भोसले के साथ की पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि वह उन मुलाकातों की यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि आशा भोसले की अद्वितीय संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध किया और उन्होंने दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। उनकी भावनात्मक धुनें और जोशीले गीत हमेशा याद किए जाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, 'भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुपरकारी आवाजों में से एक आशा भोसले जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनकी अद्वितीय संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और उन्होंने अनगिनत दिलों को छुआ। उनकी आवाज हमेशा बेमिसाल रहेगी। मैं उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'आज हर भारतीय और विशेषकर संगीत प्रेमियों के लिए एक दुखद दिन है। आशा ताई ने अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उनकी आवाज ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित कई भाषाओं में अमिट छाप छोड़ी।'
उन्होंने आगे कहा, 'आशा ताई की आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके व्यवहार में भी उतनी ही सादगी थी। उनसे मुलाकात के दौरान संगीत और कला पर लंबी बातें होती थीं। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी।'