आयशा खान ने 'धुरंधर 2' के कास्ट के साथ साझा की खूबसूरत यादें, कहा- ये फिल्म पीढ़ियों तक याद रहेगी!
आयशा खान का खास संदेश 'धुरंधर 2' के कास्ट और क्रू के लिए
मुंबई, 20 मार्च। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'धुरंधर: 2' अब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस एक्शन और स्पाई थ्रिलर ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म में रणवीर सिंह और अन्य कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी की प्रशंसा हो रही है।
इस बीच, 'धुरंधर' की प्रमुख अदाकारा आयशा खान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर कास्ट और क्रू के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, यामी गौतम, आदित्य धर और क्रिस्टल डिसूजा जैसे सितारे शामिल हैं।
आयशा ने इन तस्वीरों के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा, "आपकी प्रतिभा अद्भुत है, और मैं हमेशा आपकी फैन रहूंगी।"
उन्होंने आदित्य धर के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा, "आपका काम और व्यक्तिगत जीवन का संतुलन अद्भुत है।" सारा अर्जुन की तारीफ करते हुए आयशा ने कहा, "वह एक प्यारी लड़की हैं और मैं हमेशा उनका समर्थन करूंगी।"
आयशा ने यामी गौतम को भी प्रेरणादायक बताया और कहा कि उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। उन्होंने क्रिस्टल डिसूजा के साथ स्क्रीन शेयर करने की खुशी भी व्यक्त की।
आयशा ने अंत में सभी को धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हूं। यह एक जादुई अनुभव है, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।"
उन्होंने अपने फैंस के लिए भी एक संदेश दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह उन्हें गर्व महसूस कराने की पूरी कोशिश करेंगी।