×

आखिर क्यों इरा खान और नूपुर शिखरे की शादी का वीडियो बना चर्चा का विषय?

इरा खान और नूपुर शिखरे ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई, जिसमें नूपुर ने एक मजेदार वीडियो साझा किया। इस वीडियो ने 90 के दशक की यादें ताजा कर दी हैं और फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है। यूजर्स इस वीडियो को देखकर अपनी शादी के वीडियो को भी एडिट कराने की इच्छा जता रहे हैं। जानें इस अनोखे वीडियो के बारे में और क्या खास है इस कपल की शादी में।
 

इरा खान और नूपुर शिखरे की शादी की दूसरी सालगिरह


मुंबई, 3 जनवरी। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके पति नूपुर शिखरे ने अपनी शादी की दूसरी वर्षगांठ मनाई है। यह शादी बी-टाउन की सबसे साधारण लेकिन चर्चित शादियों में से एक मानी जाती है, क्योंकि दूल्हा अपनी शादी में हॉफ पैंट पहनकर आया था।


इस खास मौके पर नूपुर ने इरा को बधाई देने के लिए एक अनोखा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसे देखकर फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। इस वीडियो ने 90 के दशक की यादें ताजा कर दी हैं।


नूपुर द्वारा बनाए गए इस वीडियो में उनकी शादी की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। कभी नूपुर कबूतर पर बैठे नजर आते हैं, तो कभी दोनों प्लेन में दिखते हैं। वीडियो में दो सफेद कबूतरों का जोड़ा भी शामिल है, और इसे 90 के दशक के शादी के एल्बम की शैली में तैयार किया गया है। बैकग्राउंड में 'एक सनम चाहिए आशिकी के लिए' गाना चल रहा है, जो इसे और भी मजेदार बनाता है।


यूजर्स इस वीडियो को देखकर अपनी शादी के वीडियो को भी नूपुर से एडिट कराने की इच्छा जता रहे हैं और कपल पर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वाह, क्या शानदार एडिटिंग की है, मजा आ गया। आप दोनों को शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं!"


एक अन्य यूजर ने कहा, "मुझे अपने सभी वीडियो के लिए नूपुर की जरूरत है। क्या कमाल का एडिट किया है! यह मुझे 90 के दशक में ले गया, बहुत प्यारा।"


गौरतलब है कि इरा खान और नूपुर शिखरे ने 3 जनवरी, 2024 को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। नूपुर ने बताया था कि कोविड के दौरान वे जॉगिंग करते समय इरा से मिले थे, और यहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई। शादी की थीम भी इसी तरह रखी गई थी, जिसके बाद 10 जनवरी, 2024 को उदयपुर के ताज अरावली पैलेस में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी हुई। शादी के बाद 13 जनवरी को बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।


नूपुर पेशे से एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं और आमिर खान को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं। उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है।