अमिताभ बच्चन ने प्रार्थना के महत्व पर दिया गहरा संदेश, जानें क्या कहा!
अमिताभ बच्चन का प्रेरणादायक संदेश
मुंबई, 19 सितंबर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को जीवन में कभी हार न मानने का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर जीवन की चुनौतियों को समझाने के लिए लिफ्ट के ऑटोमैटिक दरवाजे का उदाहरण दिया।
अमिताभ ने लिखा, "कुछ चीजें बिना कहे होती हैं, कुछ कहकर होती हैं और कुछ ठोक-ठाक के बाद होती हैं, लेकिन होती जरूर हैं।"
उन्होंने कहा, "लिफ्ट का ऑटोमैटिक दरवाजा कुछ समय बाद अपने आप बंद होने लगता है। अगर आप चढ़ने में देर कर देते हैं, तो वह बंद होने लगता है। लेकिन यदि आपकी एक छोटी सी उंगली उसके रास्ते में आ जाए, तो वह फिर से खुल जाता है।"
इसी तरह, छोटी-छोटी कोशिशें भी जीवन में दरवाजे खोल सकती हैं। उन्होंने कहा, "एक छोटी सी प्रार्थना भी दरवाजा खोल सकती है, भले ही वह उंगली के बराबर ही क्यों न हो। बिना प्रार्थना के कुछ भी पाना नामुमकिन है! कोशिश करते रहो, चलते रहो, एक दिन वह दरवाजा खुल जाएगा।"
अमिताभ बच्चन वर्तमान में 'कौन बनेगा करोड़पति-18वां सीजन' की मेज़बानी कर रहे हैं। यह शो पहली बार 2000 में शुरू हुआ था और भारतीय टेलीविजन की सबसे प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी में से एक बन चुका है।
यह शो ब्रिटिश कार्यक्रम 'हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?' का हिंदी संस्करण है, जिसमें प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होता है। यदि उन्हें उत्तर पर संदेह होता है, तो उन्हें लाइफलाइन का सहारा भी मिलता है।