अमिताभ बच्चन ने देर से आने पर मजेदार अंदाज में मांगी माफी, जानें क्या कहा!
अमिताभ बच्चन की मजेदार माफी
मुंबई, 11 सितंबर (वेब वार्ता)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने देर से आने के लिए एक मजेदार तरीके से माफी मांगी है। उन्होंने बताया कि जल्दी निकलने की योजना बनाने के बावजूद, किसी न किसी कारणवश उन्हें हमेशा देर हो जाती है।
इस दिग्गज अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि लोग सोचते हैं कि वह हमेशा बहाने बनाते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि जिस दिन वह जल्दी निकलने का मन बनाते हैं, उसी दिन वह देर से निकलते हैं।
बिग बी ने अपने ब्लॉग में कहा, “फिर देर हो गई; अरे यार, यह तो बहुत हो गया। सब सोचेंगे कि मैं प्रतिदिन बहाना बनाता हूं। लेकिन सच्चाई ये है कि जिस दिन मैं जल्दी निकलने की सोचता हूं, उसी दिन देर हो जाती है। इसलिए मैं क्षमा चाहता हूं।” इसके बाद उन्होंने हंसी को सबसे अच्छी दवा बताया।
उन्होंने कहा, “हंसी सबसे अच्छी दवा है, और मुश्किल समय में भी... जब आप मुश्किल पर हंसते हैं, तो ‘मुश्किल’ को लगता है कि वह आपको परेशान करने में नाकाम रही है... इसलिए हंसिए... ‘मुश्किल’ खुद परेशान हो जाएगी... है ना बढ़िया... ठीक है, बहुत हो गई अपनी तारीफ... कल एक नया दिन होगा।”
अभिनेता ने अपने टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।
गौरतलब है कि “कौन बनेगा करोड़पति” असल ब्रिटिश फॉर्मेट “हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?” का आधिकारिक हिंदी संस्करण है। इसमें प्रतियोगियों से मल्टीपल-चॉइस सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होता है। यदि वे सुनिश्चित नहीं होते हैं, तो वे लाइफलाइन का उपयोग कर सकते हैं।
अमिताभ बच्चन हाल ही में वेट्टैयन और कल्कि 2898 एडी में दिखाई दिए थे। खबरों के अनुसार, वह फिलहाल कल्कि 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।