×

अक्षरा सिंह का नया गाना 'घिस-घिस-घिस' बना चर्चा का विषय, फैंस का मिला भरपूर प्यार!

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना 'घिस-घिस-घिस' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। इस गाने को लेकर फैंस का प्यार और प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अक्षरा ने अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्यार उनके लिए बेहद खास है। गाना आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा है, जिसमें अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। जानें इस गाने के बारे में और क्या कहते हैं फैंस!
 

अक्षरा सिंह का नया गाना 'घिस-घिस-घिस'


मुंबई, 27 मई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने नए गाने 'घिस-घिस-घिस' के बाद से हर जगह सुर्खियों में हैं। इस गाने को दर्शकों और उनके प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस सफलता को देखते हुए, अक्षरा ने बुधवार को अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया।


अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर गाने से जुड़ी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, "एक कलाकार के लिए इससे सुंदर अनुभव शायद ही कोई हो... 'घिस-घिस-घिस' को अपनाने और इतना प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद। यह प्यार हमेशा मेरे दिल में रहेगा। मुझे केवल व्यूज नहीं मिले, बल्कि अपनों का प्यार भी मिला।"


उन्होंने आगे कहा, "हर एक स्टोरी, कमेंट और शुभकामना मेरे दिल तक पहुंची। इतने सारे अपने लोग मेरे साथ हैं और इतना प्यार दे रहे हैं, यह देखकर मैं सच में बहुत खुश और आभारी महसूस कर रही हूं। अब इसे एक बड़ा हिट बनाइए।"


अक्षरा की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने लिखा, "बहुत बढ़िया।" अभिनेता पारितोष त्रिपाठी और भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव ने इमोजी के जरिए अपनी खुशी व्यक्त की।


गाना 'घिस-घिस-घिस' रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यह गाना आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा है।


इस बहुप्रतीक्षित एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी और दिशा पाटनी जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, इसमें परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आएंगे।