×

अंजना सिंह की नई फिल्म 'चटोरी बहू-2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कहानी में क्या है खास!

अंजना सिंह की नई भोजपुरी फिल्म 'चटोरी बहू-2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अंजना एक साधारण बहू का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी पाक कला के जरिए पहचान बनाती हैं। कहानी में एक मां की संघर्ष और परिवार के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, और दर्शक फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जानें इस फिल्म में और क्या खास है!
 

फिल्म 'चटोरी बहू-2' का ट्रेलर लॉन्च




मुंबई, 11 अप्रैल। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक समय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अंजना सिंह की नई फिल्म 'चटोरी बहू-2' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है।


इस फिल्म में अंजना एक साधारण बहू का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी पाक कला के माध्यम से पूरे जिले में पहचान बनाती हैं। हालांकि, यह सफर उनके लिए आसान नहीं होता। 'चटोरी बहू-2' का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है।


फिल्म में अंजना एक गरीब परिवार से आती हैं, लेकिन उनकी पाक कला उन्हें खास बनाती है। जब उनकी बेटी के स्कूल में दाखिले की बात आती है, तो उनकी देवरानी और जेठानी मिलकर साजिश करती हैं कि बच्ची सरकारी स्कूल में ही पढ़े, क्योंकि प्राइवेट स्कूल की फीस बहुत अधिक है। यह बात अंजना को बहुत बुरी लगती है और वह अपनी पाक कला के बल पर पहचान बनाकर अपनी बेटी को अच्छे स्कूल में दाखिल कराने का निर्णय लेती हैं।


अंजना जिले में होने वाले पाक कला प्रतियोगिता में भाग लेती हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य और देवरानी-जेठानी उसे प्रतियोगिता में भाग लेने से रोकने की कोशिश करते हैं। दोनों गुंडों का सहारा लेकर अंजना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अंजना हार नहीं मानती और प्रतियोगिता में भाग लेकर उसे जीत भी जाती हैं। फिल्म की कहानी एक पारिवारिक दृष्टिकोण के साथ-साथ एक मां की हिम्मत को भी दर्शाती है, जो अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए अपने परिवार के खिलाफ खड़ी होती है।


ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, और फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। अंजना सिंह के अलावा इस फिल्म में प्रशांत सिंह, लाडो मधेसिया, ज्योति मिश्रा, सोनाली मिश्रा, अमर कुश, अमित शुक्ला, रूपा सिंह, प्रकाश जैस, सी.पी भट्ट, और सपना यादव भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक़ शेख बंटी ने किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप सिंह और इश्तियाक़ शैख़ बंटी हैं।