×

रणबीर कपूर की 'Animal' से सामने आया धांसू लुक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का धमाकेदार टीजर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से रणबीर कपूर की पहली झलक मिलने के बाद से ही फैंस काफी उत्साहित हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' पहले 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई।
 

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से रणबीर कपूर की पहली झलक मिलने के बाद से ही फैंस काफी उत्साहित हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' पहले 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई। रणबीर कपूर की 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का नया पोस्टर सामने आया है। इसके साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है.

'एनिमल' का टीजर रणबीर कपूर के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म का टीजर रणबीर कपूर के जन्मदिन यानी 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा. फिल्म 'एनिमल' का नया पोस्टर भी सामने आया है जिसमें रणबीर कपूर बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। वह मुंह में जलती हुई सिगरेट और हाथ में लाइट लिए नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर का डैशिंग लुक फैन्स का ध्यान खींच रहा है. फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर का लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को लेकर फैन्स के बीच काफी एक्साइटमेंट है क्योंकि कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म में एक गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे।