×

Parineeti Chopra सगाई कर वापस लौटी मुंबई, Raghav Chadha को लेकर कहा दिल...

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। राघव और परिणीति की सगाई 13 मई को दिल्ली में हुई थी। इस सगाई समारोह में प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए.
 

मनोरंजन डेस्क, 17 मई 2023- बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। राघव और परिणीति की सगाई 13 मई को दिल्ली में हुई थी। इस सगाई समारोह में प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए. सगाई समारोह में परिणीति और राघव की क्यूट फोटो और वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि अब परिणीति चोपड़ा सगाई के बाद दिल्ली से मुंबई लौट रही हैं। लेकिन परिणीति के लिए अपने प्यार को छोड़कर दूसरे शहर में जाना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

इस बात का जिक्र परिणीति चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में किया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर दिल्ली शहर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'बाय बाय दिल्ली, मैं अपना दिल यहां छोड़कर जा रही हूं।' परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि राघव से सगाई के बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी फैन्स के लिए थैंक यू नोट शेयर किया था. उन्होंने लिखा, "राघव और मैं पिछले कुछ हफ्तों में मिले प्यार और सकारात्मकता से अभिभूत हैं, खासकर हमारी सगाई पर। हम दोनों अलग-अलग दुनिया से आते हैं और यह हमें हैरान करता है कि हमारी मुलाकात ने हमारी दुनिया की भी मदद की है।" "जुड़ा हुआ। हमारा एक बड़ा परिवार है। हमने जो देखा और पढ़ा उससे हम बहुत खुश हैं और इतना कुछ करने के लिए हम आपको पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकते।” परिणीति चोपड़ा की पोस्ट पर प्रशंसकों ने खूब प्यार बरसाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सगाई के बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अक्टूबर के अंत में शादी के बंधन में बंधेंगे. हालांकि अभी दोनों की शादी की डेट अनाउंस नहीं हुई है। लेकिन अब फैंस जल्द ही परिणीति चोपड़ा को राघव की दुल्हनिया के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।