×

Celebs Affair: 'बताना भी नहीं आता, छिपाना भी नहीं...,'आदित्य रॉय-अनन्या पांडे के रिश्ते पर रणबीर ने लगाई मुहर!

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म तू जुठी में मक्कार में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
 

मनोरंजन डेस्क, 17 मई 2023- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म तू जुठी में मक्कार में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी. इसी बीच रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते पर खुलकर बात की।

<a href=https://youtube.com/embed/nSwfXWbrTQM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/nSwfXWbrTQM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रणबीर ने आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है
दरअसल, रणबीर कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऐश्वर्या महाजन से बातचीत की। इस बीच रणबीर कपूर ने कई खुलासे किए हैं। इतना ही नहीं रणबीर ने आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते पर भी चुप्पी तोड़ी है। बातचीत के दौरान ऐश्वर्या महाजन ने रणबीर कपूर से कहा कि वह आदित्य रॉय को काफी पसंद करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। इसके बाद रणबीर सीधे आदित्य को कॉल करते हैं और ऐश्वर्या को उनसे बात करने के लिए बुलाते हैं। इसके बाद रणबीर कहते हैं कि आदित्य को ऐसी लड़कियां पसंद हैं जिनका नाम A से शुरू होता है। रणबीर के इस जवाब से साफ हो गया है कि आदित्य रॉय और अनन्या पांडे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.


आदित्य-अनन्या को करण जौहर की पार्टी में स्पॉट किया गया
बता दें कि रणबीर कपूर का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर फैंस कमेंट कर आदित्य और अनन्या के रिश्ते की बात कर रहे हैं। आदित्य और अनन्या को पहले भी कई बार साथ देखा जा चुका है। आदित्य और अनन्या को हाल ही में करण जौहर की पार्टी में साथ देखा गया था। इस दौरान दोनों ब्लैक ड्रेस में नजर आए।