भोजपुरी सितारों ने नए साल का जश्न कैसे मनाया? जानें उनके खास अंदाज!
भोजपुरी सितारों का नए साल का जश्न
मुंबई, 1 जनवरी। नए साल का जश्न पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं, ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी पीछे नहीं हैं।
भोजपुरी सिनेमा के प्रमुख कलाकार नए साल का स्वागत अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि खेसारी लाल यादव से लेकर अक्षरा सिंह तक ने नए साल के पहले दिन को कैसे मनाया।
भोजपुरी के मशहूर गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने नए साल की शुरुआत भगवान शिव के दर से की। उन्होंने अपने घर के पास स्थित शिव मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया और वहां की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, महादेव की कृपा हम सभी पर बनी रहे…हर हर महादेव।"
भोजपुरी की प्रमुख अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी नए साल का स्वागत भगवान शिव के मंदिर से किया। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'उनके साथ नए साल 2026 में कदम रखते हुए।'
अक्षरा सिंह ने नए साल की शुरुआत अपने पिता के साथ मस्ती करते हुए की। उन्होंने पार्टी की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "मेरे अद्भुत दर्शकों और सहयोगी शुभचिंतक मित्रों और परिवार का आभारी हूं। नया साल सबके लिए शानदार हो। मेरे और पापा की तरफ से हैप्पी न्यू ईयर!"
काजल राघवानी ने पॉपकॉर्न खाते हुए नए साल का जश्न मनाया और सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं।
अभिनेत्री रानी चटर्जी के लिए यह साल खास है क्योंकि उनकी फिल्म 'परिणय सूत्र' 3 जनवरी को टीवी पर रिलीज होने वाली है। उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "पूरे देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं। 2026 में मेरी पहली फिल्म रिलीज होने जा रही है (परिणय सूत्र) जो आपको 1970 के समय में ले जाएगी। 3 जनवरी, शनिवार, शाम 5:30 बजे और रविवार सुबह 9:30 बजे जरूर देखिएगा।"
खेसारी लाल यादव भी अपने फैंस को नए साल का तोहफा देने वाले हैं, क्योंकि उनका नया गाना 'बुलबुल' 2 जनवरी को रिलीज होने वाला है। उन्होंने गाने की रिलीज डेट के साथ फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।