☰
×

भोजपुरी म्यूजिक में तहलका मचाने आया 'नागिन जैसे डांस', माही श्रीवास्तव का जादू!

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया गाना 'नागिन जैसे डांस' रिलीज हुआ है, जिसमें माही श्रीवास्तव अपने अनोखे डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। निर्माता रत्नाकर कुमार ने गाने की शूटिंग में विशेष ध्यान दिया है, जिससे यह गाना एक ताजा और मनोरंजक अनुभव प्रदान करता है। माही के डांस और गोल्डी यादव की आवाज ने इसे और भी खास बना दिया है। जानें इस गाने के बारे में और क्या खास है!
 

नए गाने का धमाल




मुंबई, 27 सितंबर। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नए गानों की बाढ़ आ गई है, और इसी क्रम में निर्माता रत्नाकर कुमार का नया गाना 'नागिन जैसे डांस' रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है।


यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रस्तुत किया गया है, जिसमें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने अनोखे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। गाने की बीट्स, माही के ऊर्जावान डांस मूव्स और रेट्रो टच वाले विजुअल्स इसे खास बनाते हैं। रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर गाने के डांस स्टेप्स की चर्चा हो रही है।


निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान इसकी ऊर्जा, डांस और विजुअल प्रेजेंटेशन पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा, "हमने इस गाने की शूटिंग में एनर्जी, डांस मूव्स और विजुअल प्रेजेंटेशन पर जोर दिया। माही के डांस को गाने की बीट्स और बोल के साथ इस तरह से शूट किया गया है कि दर्शकों को एक ताजा और मनोरंजक अनुभव मिले। हर छोटी चीज पर ध्यान दिया गया है, जैसे लोकेशन, कॉस्ट्यूम, लाइटिंग और कैमरा एंगल।"


रत्नाकर ने आगे कहा, "माही ने गाने पर पूरी ऊर्जा के साथ परफॉर्म किया है, और गोल्डी यादव की आवाज ने इसकी ऊर्जा को और बढ़ा दिया है। हमारी टीम ने इसे दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार किया है और हमें खुशी है कि इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।"


गाने में माही श्रीवास्तव का अनोखा स्वैग देखने को मिल रहा है। रेट्रो लुक में तैयार किए गए इस गाने में पुराने दौर की झलक के साथ आज के डांस और म्यूजिक ट्रेंड का भी समावेश किया गया है। माही के एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स गाने की बीट्स के साथ मेल खा रहे हैं, जिससे यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।


माही श्रीवास्तव ने भी इस गाने को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "गाना 'नागिन जैसे डांस' मेरे लिए खास है। मैंने डांस और एक्सप्रेशन के जरिए इसे और भी मनोरंजक बनाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा यह नया अंदाज पसंद आएगा।"


'नागिन जैसे डांस' को गोल्डी यादव ने गाया है, जबकि इसके बोल एलसी परवीन ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। म्यूजिक में रेट्रो फ्लेवर के साथ आधुनिक बीट्स का समावेश किया गया है। गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया गया है।