×

एक्सरसाइज के कपल ने घटाया 133 किलो वजन,अब पहचान पाना मुश्किल

आज दुनिया स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हो गई है। सभी जानते हैं कि मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। ऐसे में लोग मोटापा कम करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
 

आज दुनिया स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हो गई है। सभी जानते हैं कि मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। ऐसे में लोग मोटापा कम करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। जहां वजन कम करने का सही तरीका अच्छी डाइट और एक्सरसाइज है, वहीं कुछ लोग शॉर्टकट अपना लेते हैं। यदि संतुलित आहार और व्यायाम से वजन कम किया जाता है, तो इसमें काफी समय लगता है। ऐसे में कुछ लोग कम समय में वजन कम करने के उपाय ढूंढने लगते हैं। आज हम जिस कपल की बात कर रहे हैं उन्होंने भी कुछ ऐसा ही शॉर्टकट अपनाया।

उत्तरी यॉर्कशायर में रहने वाली कैथरीन और डीन ने लगभग 133 किग्रा वजन कम किया। यह भार दोनों का संयुक्त भार होता है। लेकिन इसके लिए उन्होंने न तो डाइटिंग की और न ही एक्सरसाइज। दोनों ने सिर्फ 6 लाख रुपए खर्च कर अपनी बॉडी चेंज की। यह एक गैस्ट्रिक बाईपास ऑपरेशन के माध्यम से किया गया था। हालांकि कपल के इस शॉर्टकट को अपनाने की एक खास वजह थी। कपल ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन को सोशल मीडिया पर शेयर किया।

मां नहीं बन पाई
इस जोड़े ने ऑपरेशन के जरिए अपना संयुक्त वजन 133 किलो कम किया। 31 साल की कैथरीन अपने वजन के कारण आईवीएफ के लिए अर्हता प्राप्त करने में असमर्थ थी। ऐसे में माता-पिता बनने के लिए कपल ने यह कदम उठाया। ऑपरेशन के बाद कैथरीन ने कहा कि अब वह काफी आराम महसूस कर रही हैं। साथ ही वह पहले से काफी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करती हैं। सबसे भारी कैथरीन का वजन 162 किलो था। साथ ही उसे कपड़े भी नहीं मिले। लेकिन अब उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है।


पति का शरीर भी बदल गया
कैथरीन ने मां बनने के लिए यह सर्जरी कराई थी। लेकिन उनके पति ने उनका साथ दिया। दोनों ने इस वेट लॉस सर्जरी को अंजाम दिया और अब नतीजे सबके सामने हैं. हालांकि, अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बाद दोनों इस बात पर सहमत हुए कि अब वे दोनों एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएंगे। दोनों अब हेल्दी खाने के साथ-साथ खुद को काफी एक्टिव भी रखते हैं। बता दें कि यह ऑपरेशन इंसान के पेट के आकार को कम कर देता है। ऐसे में व्यक्ति कम खाता है और वजन अपने आप कम होने लगता है।