×

 पाकिस्तान के 10 बेजोड़ फैक्ट्स, जानकर पूछ बैठेंगे- ये सच है क्या ?

कभी हमसे आगे निकलने का सपना देखने वाला भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस समय बदहाल आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है. पाकिस्तान में आर्थिक संकट दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है।
 

कभी हमसे आगे निकलने का सपना देखने वाला भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस समय बदहाल आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है. पाकिस्तान में आर्थिक संकट दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। वैसे तो पाकिस्तान की पहचान आतंकियों के पनाहगाह के तौर पर होती रही है, लेकिन आतंकवाद और गरीबी के अलावा भी देश में ऐसी कई चीजें हैं, जो पूरी दुनिया में मशहूर हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे।

विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला K2 पाकिस्तान में है। K2 काराकोरम रेंज में स्थित है और झिंजियांग प्रांत, चीन के उइघुर स्वायत्त क्षेत्र के भीतर आता है। यह कश्मीर के चीनी प्रशासित परिक्षेत्र में और आंशिक रूप से पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में पड़ता है।

दुनिया का सबसे बड़ा और गहरा बंदरगाह पाकिस्तान के ग्वादर में स्थित है। इसे ग्वादर बंदरगाह के नाम से भी जाना जाता है।


पाकिस्तान में स्थित काराकोरम राजमार्ग भी दुनिया में सबसे प्रसिद्ध में से एक है। काराकोरम हाईवे दुनिया की सबसे ऊंची पक्की सड़क है। इसे "चीन-पाकिस्तान मैत्री राजमार्ग" के रूप में भी जाना जाता है।

पाकिस्तान का एधी फाउंडेशन दुनिया की सबसे बड़ी स्वयंसेवी एम्बुलेंस सेवा है। साल 1997 में एधी फाउंडेशन ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यह एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे आपातकालीन सेवा भी प्रदान करती है।


पाकिस्तान दुनिया में फुटबॉल के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। दुनिया का आधा फुटबॉल पाकिस्तान में बनता है। यहां आज भी फुटबॉल हाथ से बनाई जाती है। पिछले दो फीफा विश्व कप में इस्तेमाल होने वाला आधिकारिक फुटबॉल भी पाकिस्तान में बनाया गया था।


पाकिस्तान भुखमरी के कगार पर एक परमाणु शक्ति है। इसके साथ ही पाकिस्तान दुनिया का इकलौता इस्लामिक देश है जिसके पास परमाणु हथियार हैं।