सर्वश्रेष्ठ 5 साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में जो आपको चौंका देंगी
सर्वश्रेष्ठ 5 साइकोलॉजिकल थ्रिलर
आपने कई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में देखी होंगी, लेकिन आज हम आपके लिए कुछ विशेष प्रस्तुत कर रहे हैं। ये 5 बेहतरीन साइकोलॉजिकल फिल्में आपके दिमाग को झकझोर देंगी। अगर ये फिल्में टीवी पर आ जाएं, तो लोग अपने सारे काम छोड़कर इन्हें देखने बैठ जाते हैं। ये फिल्में आज भी बेहद लोकप्रिय हैं। इनमें से एक फिल्म 1993 की है, जिसके कई रीमेक भी बने हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। आइए, पूरी सूची पर नजर डालते हैं।
मणिचित्राथजु
इस सूची में पहले स्थान पर है वह फिल्म, जिसके कई रीमेक बन चुके हैं। हम बात कर रहे हैं साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'मणिचित्राथजु' की, जो 1993 में रिलीज हुई थी। हिंदी में इसे 'भूल भुलैया' के नाम से जाना जाता है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
दृश्यम
दूसरे स्थान पर है 2013 में आई मलयालम फिल्म 'दृश्यम'। इस फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में हर मोड़ पर आपको अद्भुत सस्पेंस देखने को मिलेगा। इसका हिंदी रीमेक भी बना है, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं।
कहानी
इस सूची में 2012 में आई फिल्म 'कहानी' भी शामिल है। विद्या बालन ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। कहानी एक प्रेग्नेंट महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता पति की खोज में लंदन से कोलकाता तक जाती है। आगे की कहानी में कई चौंकाने वाले ट्विस्ट आते हैं। इसका सीक्वल भी रिलीज हो चुका है।
अंधाधुन
आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की फिल्म 'अंधाधुन' 2018 में आई थी। इस फिल्म की कहानी ने सभी को हैरान कर दिया। आयुष्मान खुराना ने एक अंधे पियानिस्ट का किरदार निभाया है। कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आता है, जो पियानिस्ट की जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है।
अपरिचित
इस फिल्म की कहानी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। यह एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें रामानुजम नाम का एक व्यक्ति है, जिसे मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर है। दिन में वह एक वकील होता है और रात में एक ऐसा शख्स बनता है, जो गलत काम करने वालों को सजा देता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
.png)