Movie prime

क्या है 'जटाधरा' फिल्म का रहस्य? सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज!

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जटाधरा' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। इस फिल्म की कहानी एक दिव्य खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे धन-पिशाचनी द्वारा संरक्षित किया जाता है। ट्रेलर में जादू-टोना, पौराणिक कथाएं और एक रहस्यमयी खजाने की खोज का रोमांच देखने को मिलता है। फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। जानें और क्या खास है इस फिल्म में!
 
क्या है 'जटाधरा' फिल्म का रहस्य? सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज!

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की नई फिल्म 'जटाधरा'


मुंबई, 5 नवंबर। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जटाधरा' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। बुधवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया।


फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, "जैसे ही दैवीय शक्ति जागेगी, तब घातक बुराई जागेगी।"


2 मिनट 22 सेकंड के इस ट्रेलर में एक दिव्य खजाने की कहानी को दर्शाया गया है, जिसकी रक्षा धन-पिशाचनी (सोनाक्षी सिन्हा) करती हैं। फिल्म में जादू-टोना, पौराणिक कथाएं, पुराने श्राप और एक रहस्यमयी खजाने की खोज का रोमांच देखने को मिलेगा। यह फिल्म अच्छाई और बुराई के बीच की रोमांचक लड़ाई पर आधारित है।


ट्रेलर की शुरुआत में शिल्पा शिरोडकर एक लालची महिला का किरदार निभा रही हैं, जिनके घर में एक बाबा कहते हैं, "तुम्हारे घर में खजाना छिपा हुआ है।" इसके बाद कहानी एक नई दिशा में मुड़ती है, जिसमें सुधीर बाबू भूत-प्रेत में विश्वास नहीं रखते और वह घोस्ट-हंटर बनकर सोनाक्षी का सामना करते हैं।


इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने किया है। इसमें दिव्या खोसला, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकार भी शामिल हैं।


फिल्म का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने किया है, जबकि इसके सह-निर्माता अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा हैं।


फिल्म के कुछ गाने भी रिलीज किए गए हैं, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है। यह फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होने वाली है।


OTT