Movie prime

क्या है 'बंटवारा 1947' का रहस्य? सनी देओल की नई फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज!

सनी देओल की नई फिल्म 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है, जिसने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। पहले इसे 'लाहौर 1947' के नाम से जाना जाता था। फिल्म 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी जैसे कलाकार शामिल हैं। जानें इस फिल्म की कहानी और इसके पीछे की प्रेरणा के बारे में।
 
क्या है 'बंटवारा 1947' का रहस्य? सनी देओल की नई फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज!

सनी देओल की नई फिल्म का मोशन पोस्टर




मुंबई, 9 जून। सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का पहला मोशन पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है। पहले इसे 'लाहौर 1947' के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसके नाम और पहचान में बदलाव किया गया है। जैसे ही मोशन पोस्टर सामने आया, दर्शकों में इसके प्रति उत्सुकता बढ़ गई है। यह फिल्म 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।


मोशन पोस्टर की शुरुआत जलते हुए कागज के दृश्य से होती है, जो उस समय की तबाही और बिखराव को दर्शाता है। इसके बाद सनी देओल की झलक दिखाई देती है, जो अफरा-तफरी और हिंसा के बीच दौड़ते नजर आते हैं। उनके चारों ओर भीड़ और दंगों का माहौल है।


पोस्टर के अगले हिस्से में सनी देओल एक अलग अंदाज में नजर आते हैं। वह हाथ में जलती मशाल लिए सबसे आगे खड़े हैं, अपने परिवार की सुरक्षा करते हुए। उनके पीछे प्रीति जिंटा और अन्य लोग भी दिखाई देते हैं, जबकि बैकग्राउंड में तनाव और संघर्ष का माहौल है।


सनी देओल ने इस मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ''डर और नफरत के समय में, उन्होंने हिम्मत को चुना। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। थिएटर में जरूर देखने जाएं।''


फिल्म 'बंटवारा 1947' का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह सनी देओल और राजकुमार संतोषी की पुनर्मिलन फिल्म है, जिन्होंने पहले 'घायल' और 'दामिनी' जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया था।


कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो उन आम लोगों की जिंदगी को दर्शाती है जो इस विभाजन से प्रभावित हुए थे। इसमें एक हिंदू परिवार की कहानी है जो लाहौर से भारत आता है और एक हवेली पाता है, जो पहले एक मुस्लिम परिवार की थी। कहानी में मोड़ तब आता है जब उन्हें पता चलता है कि उस हवेली में एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला अभी भी रह रही है। इस स्थिति से इंसानी रिश्तों, भावनाओं और संघर्ष की एक गहरी कहानी प्रस्तुत की जाएगी।


फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इसके अलावा, करण देओल भी इस फिल्म का हिस्सा बताए जा रहे हैं।


OTT