Movie prime

क्या Jacqueline Fernandez का मनी लॉन्ड्रिंग केस सुप्रीम कोर्ट में पलटेगा? जानें पूरी कहानी!

Actress Jacqueline Fernandez has taken her fight to the Supreme Court, challenging a trial court's decision regarding allegations in a 200 crore money laundering case. She argues that there are significant legal flaws in the charges against her. The Supreme Court has agreed to hear her petition on June 11, where it will determine the validity of the trial court's order. This high-profile case is linked to conman Sukesh Chandrashekhar, who allegedly extorted a large sum from a businessman's wife while in jail. The outcome of this hearing could have major implications for Fernandez's legal standing.
 
क्या Jacqueline Fernandez का मनी लॉन्ड्रिंग केस सुप्रीम कोर्ट में पलटेगा? जानें पूरी कहानी!

जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख


नई दिल्ली, 9 जून। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया गया था।


जैकलीन ने अपनी याचिका सीधे सुप्रीम कोर्ट में पेश करते हुए ट्रायल कोर्ट के निर्णय को रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि उन पर लगाए गए आरोपों और आरोप तय करने के आदेश में कई कानूनी खामियां हैं, जिनकी पुनरावलोकन की आवश्यकता है।


सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए सहमति जताई है और 11 जून को इस पर सुनवाई होगी। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एएस चंदुरकर की पीठ ने मामले की तात्कालिक सुनवाई की मांग पर विचार करते हुए तारीख निर्धारित की।


यह मामला 200 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है, जिसकी जांच पिछले कुछ समय से चल रही है। ट्रायल कोर्ट ने हाल ही में जैकलीन के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था, जिसे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।


सुप्रीम कोर्ट अब यह तय करेगा कि ट्रायल कोर्ट का आदेश सही था या नहीं और क्या इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया उसी आधार पर आगे बढ़ाई जाए।


अभी, अदालत ने याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया है, और 11 जून को इस पर विस्तृत सुनवाई होगी।


इससे पहले, 3 जून को जैकलीन इसी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं और उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया।


यह मामला हाई-प्रोफाइल ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है, जिस पर आरोप है कि उसने जेल में रहते हुए एक बड़े कारोबारी की पत्नी से लगभग 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की।


जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि इस वसूली से प्राप्त धन का एक बड़ा हिस्सा सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार पर खर्च किया।


आरोपों के अनुसार, सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे उपहार भी दिए, जिनमें लग्जरी कारें, ब्रांडेड हैंडबैग, महंगे गहने और कुछ कीमती पालतू जानवर शामिल थे।


OTT